पोहरी। जिले के पोहरी में आज स्व हरिकृष्ण शर्मा (शिक्षक) की स्मृति में रक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन पोहरी के समाजसेवी नीतू बोहरे द्वारा किया गया। शिविर में 31 यूनिट ब्लड का लक्ष्य रखा जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में ब्लड बैंक शाखा के अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में ब्लड लिया गया।
इस अबसर पर आशुतोष जैमिनी,अमित शर्मा,आशिष शर्मा, सफीक खान,पवन धाकड़,वीरेंद्र धाकड़,विशाल शर्मा, रवि राठौर,सीताराम धाकड़,मनीष ओझा आदि ने रक्त दान किया। वही जिला अस्पताल शिवपुरी के ब्लड बैंक शाखा के भानु प्रताप रैकवार,बी पी अहिरवार,क्रांति शर्मा, लाखन सिंह धाकड़ की देखरेख में इस शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी नीतू बोहरे ने बताया है कि वह अपने पिता की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।