शिवपुरी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल में 8 नवम्बर को रैली आयोजित की जा रही है इस रैली में शिवपुरी जिले से लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने बताया कि शिवपुरी, पोहरी, करैरा और कोलारस से रैली में 20 बसें और 100 कारों में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे। उन्होंने बताया कि करैरा, नरवर आदि से तीन बसें जाएंगी तथा शेष 17 बसें शिवपुरी और कोलारस एवं पोहरी से जाएंगी।
इसके अलावा पिछोर विधानसभा क्षेत्र से बसें अलग जाएंगी। श्री यादव ने बताया कि शिवपुरी जिले से लगभग 2 हजार कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए भोपाल जाएंगे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।