ट्रेक्टर पलटने से दो की मौत, एक घायल | Pichhore, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के रन्नौद पिछोर रोड़ पर स्थित हरिगांव के पास बीती रात्रि तेज रफ्तार ट्रेक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रेक्टर चालक गोलू आदिवासी निवासी बूढ़ोन और उसमें बैठा रामपाल पुत्र रमेश जाटव की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में मृत हुए ट्रेक्टर चालक गोलू आदिवासी को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक ट्रेक्टर चालक गोलू आदिवासी अपने मित्र मुकेश लोधी और रामपाल जाटव के साथ ट्रेक्टर से जा रहा था जहां रन्नौद पिछोर रोड़ पर स्थित हूरी गांव के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार गोलू, मुकेश और रामपाल घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान गोलू और मुकेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!