नरवर। नरवर के एक व्यापारी को उसकी बंद दुकान में धमकी पत्र मिलने के बाद व्यापारियों में दहशत का महौल हैं। अनाज व्यापारी फर्म हरीशंकर नीरज कुमार के प्रोपराईटर नीरज कुमार अग्रवाल ने सुबह अपनी दुकान खोली तो उन्है एक चिठठी मिली।
इस चिठठी को खोलकर देखा तो किसी अज्ञात द्धारा 14 फरवरी को सुबह 12 बजे तक सिद्ध् खो पर 5 लाख रूपए लेकर आने की बात कही और कहा कि रूपए नही दिए तो गोली मार दूंगा। दुकान को बम से उडा दूंगा।
उक्त घटना के बाद नगर के व्यापारियो व जनप्रतिनिधियो ने एकत्रित होकर थाना प्रभारी ए आर गौतम से मुलाकात कर धमकी भरे पत्र के साथ शिकायत करते हुए दो अलग-अलग ज्ञापन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी के नाम से थाना प्रभारी को और प्रभारी तलसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा को कलेकटर शिवपुरी के नाम सौंपा।
इस घटना के बाद व्यापारियों ने चंद घंटो के लिए अपनी दुकान बंद कर विरोध दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने इस मामले में कुछ संदिग्धो को राउंडअप भी किया हैं। इस घटना के बाद नरवर के व्यापार जगत में भय का महौल हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।