करैरा से चचेरी बहनें गायब, अपहरण का मामला दर्ज | karera, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाने से आ रही है कि करैरा थाने के लंगूरी के मजरा टेकनुपर में रहने वाली गायब हो गई। बताया जा रहा हैं कि एक बहन घर से सिलाई सीखने और दूसरी घर से स्कूल पढने गई थी। दोनो ही लौटकर घर वापस नही आई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

पुष्पा (16) पुत्री जगन कुशवाह और प्रीति (13) पुत्री विजय सिंह कुशवाह निवासी लंगूरी मजरा टेकनपुर शनिवार से लापता हैं। दोनों ही किशोरियां आपस में चचेरी बहनें हैं। पुष्पा सिलाई सीखने के लिए गई थी। 

जबकि कक्षा 7वीं की छात्रा प्रीति खैराघाट स्कूल पढ़ने गई थी। दोनों शाम को घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रात भर परेशान होने के बाद परिजन करैरा थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!