उधारी के पैसे नहीं दिए तो युवक को बंधक बनाकर पीटा | karera, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा के महुअर कॉलोनी में दो आरोपियों ने रूपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक को पकड़ लिया और उसे आरोपियों ने अपने घर में बंधक बनाकर मारपीट की। बाद में जब पीडि़त युवक आरोपियों के चंगुल से छूटा तो उसने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में भादवि की धाराउ 323, 294, 506, 342, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

पीडि़त अनंत सिंह पुत्र रामजीलाल पाल निवासी अटा दिनारा ने आरोपी गणेश शर्मा और घनश्याम शर्मा से कुछ हाथ उधारी ली थी, लेकिन वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिस कारण उसने आरोपियों के रूपए लौटाने में देरी कर दी। इससे बौखलाए दोनों आरोपियों ने बीते शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे उसे पकड़ लिया और आरोपी उसे महुअर कॉलोनी में स्थित उसे अपने घर ले गए जहां दोनों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

किसी तरह अनंत सिंह बंधन मुक्त होकर आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल हो गया और वह सीधे पुलिस थाने पहुंच गया जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ कायमी कर ली। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!