दुखद खबर: बेटे के बाद exident में घायल उपमहाप्रबंधक की पत्नि की भी उपचार के दौरान मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज की सबसे दुखद ग्वालियर से आ रही है। जहां बीते रोज खुटेला के पास गाय को बचाने के फैर में दुर्घटना ग्रस्त हुई कार में घायल पूरे परिवार में बीते रोज बेटे की मौत के बाद देर रात्रि उनकी पत्नि की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद खबर से शहर में शौक का माहौल निर्मित हो गया है। 

जानकारी के अनुसार उप महाप्रबंधक राहुल साहू अपनी पत्नि नेता साहू उम्र 30 साल और 8 माह के मासूम रिदान के साथ झांसी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी सुरवाया के पास खुटैला के पास एक गाय को बचाने के फैर में कार दुर्घटना होकर डिवाईडर से टकरा गई और कार तीन गुलाट खाते हुए खंती में जा गिरी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां मासूम रिदान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चिकित्सकों ने घायल एमपीईबी के उप महाप्रबंधक राहुल साहू और उनकी पत्नि नेहा साहू की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां देर रात्रि उनकी पत्नि की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!