शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा CM हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर प्रकरणों को एल-1 एवं एल-2 स्तर पर गंभीरता के साथ दर्ज कर निराकरण की कार्यवाही न करने के आरोप में तीन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 09 फरवरी 2019 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र में तहसीलदार कोलारस रामनिवास सिंह सिकरवार, जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.पी.प्रजापति और प्रभारी खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा शामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।