मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा जज और ADPO के जनक केएन उपाध्याय नही रहे | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शहर के इतिहास का सबसे बुरा दिन रहा है। पूरे मध्यप्रदेश में लॉ के क्षेत्र में अपने सबसे ज्यादा छात्र छात्राओं की जज सहित ADPO बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले इस विभाग के जनक के एन उपाध्याय का आज निधन हो गया है। इनकी मेहनत के चलते शिवपुरी जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा जज और ADPO बनाने का रिकोर्ड भी हासिल कर चुका है।  

जानकारी के अनुसार बीते 8 दिन पूर्व प्रोफेसर के एन उपाध्याय को दिल का दौरा पडा। जिस पर परिजन तत्काल इन्हेें लेकर इंदौर के बेदांता चिकित्सालय में गए। जहां इनका उपचार जारी था। लेकिन इनकी हालात लगातार विगडती गई और आज वह लगभग 65 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर से शहर में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। वह कुछ साल पहले ही शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि के प्राध्यापक के पद से रिटार्यर हुए थे। 

बताया गया है प्रोफेसर के एन अग्रवाल मध्यप्रदेश के पहले छात्र थे। जिन्होने लॉ सब्जेक्ट से पीएचडी की थी। उनके पढाए लगभग 400 छात्र पूरे देश में जज और सीडीपीओ के पद पद अपनी सेवाएं दे रहे है। उनके एक बेटा जो कि देवास में HDFC BANK में कार्यरत है कि शादी भी अभी 25 जनवरी को ही हुई थी। उनका बडा बेटा राजन उपाध्याय ठेकेदार, और बेटी प्रियंका उपाध्याय भोपाल में ADPO के पद पर सेवाएं दे रही है। आपकी अंतिम यात्रा कल सुबह 9 बजे निज निवास गांधी पेट्रोल पंप के सामने क्रष्णपुरम कॉलोनी से मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!