खनियाधाना में ओलावृष्टि, सरसों, चना और गेहूं की फसल में नुकसान | khaniyadhana, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीती रात कल मौसम में परिवर्तन के संकेत मिल रहे थे। दोपहर में दिन का तापमान बढ़ गया था और ऐसा लग रहा था कि सर्दी अब चली गई, लेकिन रात होते होते सर्दी ने फिर दस्तक दी। आसमान में बिजली चमकने लगी और रात 9 बजे के बाद वर्षा हो गई। रातभर वर्षा का दौर जारी रहा। जिससे मौसम में फिर से ठण्डक घुल गई। बताया जाता है कि बरसात से फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। लेकिन कुछ फसलों में नुकसान भी बताया जा रहा हैं। 

इतना ही नहीं खनियांधाना क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से काफी नुकसान हुआ हैं। लेकिन प्रशासन ने इस नुकसान को देखना भी उचित नहीं समझा। इस बात की शिकायत कुछ किसानों ने खनियांधाना तहसील में की हैं। उनका कहना था कि ग्राम भौडऩ, घाटी क्षेत्र के पिपरौदा, हरथौन, मुंहासा, डावर आदि ग्रामों में ओलावृष्टि होने से गेंहू व चने की फसल आड़ी गिर गई हैं साथ ही सरसौं की फसल खेतों में कटी पड़ी हैं उसमें काफी नुकसान बताया जा रहा हैं। इसी तरह आज दिन भर बादल छाए रहे। जिससे भगवान भास्कर के ठीक से दर्शन तक नहीं दिए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!