जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल द्वारा शिक्षा सत्र 2019-20 में जिला उत्कृष्ट विद्यालय (शा.उ.मा.वि.क्र.-1) शिवपुरी में कक्षा-9वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 8वीं में उत्तीर्ण एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों से आवेदन पत्र वेवसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2019 रखी गई है। साथ ही परीक्षा 10 मार्च 2019 को प्रात: 09.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित समस्त विस्तृत विवरण वेवसाइट पर उपलब्ध है।

जिला उत्कृष्ट विद्यालय (शा.उ.मा.वि.क्र.-1) शिवपुरी के प्राचार्य श्री विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है, इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाकर उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। 

शासन के नियमानुसार एससी, एसटी, ओवीसी एवं विकलांग को आरक्षण जिलेवार दिया जाएगा। जिला उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिला मुख्यालय एवं प्रदेश के समस्त 313 विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु शुल्क 100 रूपए होगा, जो ऑनलाइन आवेदन करते  समय कियोस्क सेंटर के माध्यम से भुगतान होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07492-234316 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!