शिवपुरी। खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम रेड़ी के कुएं में कल एक महिला की लाश मिली है। जिसकी पहचान अर्चना लोधी के रूप में हुई है। अर्चना लोधी का एक साल पहले ही विवाह हुआ था और वह जालम लोधी की पुत्री है तथा इन दिनों अपने मायके आई हुई थी।
जानकारी के अनुसार अर्चना लोधी का ग्राम मेहरोली के चंद्रभान लोधी के साथ विवाह हुआ था। बताया जाता है कि वह एक फरवरी से अपने मायके आई हुई थी। तीन दिन पहले फोन पर उसका अपने पति से किसी बात पर विवाद हुआ था इसके बाद अचानक गायब हो गई थी जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी और इसके बाद उसकी लाश कुएं में मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।