शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौरा से 16 वर्षीय नाबालिग बालक संजय जाटव को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी के पिता मुन्ना जाटव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 363 का मामला कायम कर लिया है।
फरियादी मुन्ना जाटव ने बताया कि उनका पुत्र 5 फरवरी को शाम 7 बजे से गायब है और तब से वह वापस नहीं लौटा है। उन्होंने अपने पुत्र की हर संभव जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उन्हें आशंका है कि कोई व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।