शहर की घटना: नाती ने दादी के घर पर बदूंक से कर दिए 5 फायर, दादी और चाचा गंभीर घायल | Shivpuri News

0
शिवपुरी। अभी-अभी शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि फिजीकल थाना क्षेत्र में स्थित करौंदी कॉलोनी में निवासरत शर्मा परिवार में गोली काण्ड हो गया। बताया जा रहा है कि दादी की पेंशन विवाद को लेकर नाती ने दादी के घर फायर कर दिए। इस गोली काण्ड में नाती ओर चाचा घायल हो गए है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया हैं। 

जानकारी के अनुसार शहर की कंरौदी कॉलोनी में निवासरत किरण शर्मा पत्नि स्व:विषणु शर्मा उम्र 60 साल अपने पूरे परिवार सहित निवास करती हैं आज देर शाम को पेशंन के विवाद को लेकर किरण के नाती ने अपनी लाईसैंसी 315 बोर की बदूंक से फायर कर दिए। उकत फायर गेट से आरपर होकर घर में बंद मां और बेटे को जा लगे जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार शहर की कंरौदी कॉलोनी में निवासरत किरण शर्मा पत्नि स्व:विषणु शर्मा उम्र 60 साल अपने 2 बेटो के साथ निवास करती हैं। किरण शर्मा स्वास्थय विभाग की कर्मचारी होकर कुछ माह पूर्व ही रिटायर्ड हुई थी। किरण शर्मा अपने छोटो बेटे विनीत और अभय के साथ रहती थी। 

किरण शर्मा का बडा कृष्णकांत शर्मा  बेटा इसी घ्रर के पास निवास करता है। बताया जा रहा है कि किरण शर्मा की पेंशन को लेकर बडा बेटे से अक्सर उनका विवाद होता रहता था। आज देर शाम को मां बेटे में पेंशन को लेकर विवाद हुआ उसके बाद किरण शर्मा का बडा बेटा घर से चला गया। 

बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद किरण शर्मा के बडे बेटे का बेटा समीर दादाी के घर के सामने पहंंचा और अपनी लाईसेंसी 315 बोर की बदूंक से फायर कर करने लगा। लगातार 5 फायर किए गए। इस गोली काण्ड में बंदूक की गोली घर का मेनगेट को चीरते हुए किरण शर्मा और उसके छोटे बेटे अभय शर्मा में जा धसी।

किरण शर्मा को कंधे में गोली लगी है ओर अभय के चेहरे को गोली ने घायल किया है। इन दोनो को घायल होते देख आरोपी समीर शर्मा पुत्र कृष्णकांत शर्मा मौके से फरार हो गया है। परिजन घायल मां बेटे को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय  भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार ग्राम सोनिया थाना मुरैना का मूल निवासी हैं। स्वर्गवासी विष्णु प्रसाद शर्मा पुलिस विभाग में पदस्थ थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी समीर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!