4 लाख 96 हजार से अधिक बच्चों को लगाया गया मीजल्स-रूबेला का टीका, कल भी होगा ​टीकाकरण | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियांे से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गत दिवस की स्थिति में जिले के 8 विकासखण्डों में कुल 4 लाख 96 हजार 704 बच्चों को मीजल्स, रूबेला का टीका (वैक्सीन) लगाया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर मीजल्स, रूबेला का टीकाकरण विकासखण्डवार किया गया। विकासखण्ड बदरवास में 52414, करैरा में 61452, खनियांधाना में 66268, कोलारस में 42337, नरवर में 53294, पिछोर में 57795, पोहरी में 61376, सतनवाड़ा में 42762 एवं शिवपुरी शहरी क्षेत्र में 59006 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 

रविवार के दिन भी होगा मीजल्स रूबेला टीकाकरण

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 24 फरवरी, 03 मार्च एवं 04 मार्च 2019 को प्रातः 09 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मीजल्स रूबेला टीकाकरण किया जाएगा। 

कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने सभी पालकों से अपील की है कि 9 मार्च से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का आवश्यक रूप से टीकाकरण कराए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!