जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों का प्रवीणता टेस्ट 01 मार्च से 14 मार्च तक भोपाल में | Shivpuri News

शिवपुरी। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 में द्वितीय चरण हेतु योग्य पाए गए उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट 01 मार्च से 14 मार्च 2019 तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में किया जाएगा। जिसका निर्धारित समय प्रातः 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक होगा। 

जेल प्रहरी के 798 पदों हेतु लगभग 1.13 लाख अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से पीईबी द्वारा 8150 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हेतु क्वालिफाइड किया गया है, जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जाना है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता परीक्षा में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से पीईबी अंतिम चरण सूची जारी करेगी, जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवारों के शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट 01 मार्च 2019 को रोल नम्बर 54286340 से 54295701 तक, 02 मार्च को 54295755 से 54305669 तक, 03 मार्च को 54305693 से 54315203 तक, 04 मार्च को 54315218 से 54324921 तक, 05 मार्च को 54324922 से 54337034 तक, 06 मार्च को 54337040 से 54347617 तक, 07 मार्च को 54347623 से 54358100 तक, 08 मार्च को 54358104 से 54370415 तक, 09 मार्च को 54370432 से 54384745 तक निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित किया जाएगा।