डॉ.सुनील खनडोलिया की पिटाई के बाद डॉक्टरो ने की हडताल, मरीज रहे परेशान | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिला चिकित्सालय में सोमवार को डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए मरीज दिन भर परेशान होते रहे। हड़ताल के कारण कई गंभीर बीमार मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। 

हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर आने वाले चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। हड़ताल पर गए डॉक्टर ने बताया कि रविवार की रात यहां भर्ती एक मरीज के परिजनों ने डॉ. सुनील खनडोलिया के साथ मारपीट कर दी। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के दौरान पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। 

इसके कारण जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सोमवार को काम बंद कर दिया और हड़ताल कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने के कारण सोमवार को दिनभर में मरीज परेशान होते रहे। कई मरीजों के परिजनों ने बताया कि जब हम जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए तो हड़ताली डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया और उन्हें देखा नहीं। वह दिन भर अस्पताल में भटकते रहे।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पीके खरे ने बताया कि एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के चलते जिला अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहे हैं और हड़ताली डॉक्टरों ने ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाने की मांग की है और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।

कई बार हो चुकी है पिटाई
इस अस्पताल में पूर्व में भी कुछ डॉक्टरों की पिटाई हो चुकी है। यहां पर डॉक्टरों पर आरोप लगते रहे हैं कि वह यहां पर आने वाले मरीजों से सही व्यवहार नहीं करते हैं और मरीजों को नहीं देखते हैं इसलिए आए दिन यहां पर विवाद होते हैं। इन्हीं विवादों के चलते पूर्व में तो चार डॉक्टरों बीआरएस ले चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!