शिवपुरी। बीते 13 जनवरी को सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शाशि शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा भार्गव के बीच मंच पर कुर्सी को लेकर विवाद हो गया था।
इन दोनो महिला नेत्रियो में जमकर मुहबाद हुआ उसके बाद नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। बैठक में मुख्य अतिथि की हैसियत से पधारी प्रदेश महासचिव रूचि गुप्ता ने बडी ही मुश्किल से बीच बचाव किया। इन दोनो महिला नेत्रियो की आपस की भिंडत ने समाचार प़त्रो की सुर्खिया बनी।
बताया जा रहा है कि इस अनुशासन हिनता के कारण कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि शर्मा को अपनी अध्यक्षी से हाथ धोना पडा है। आज स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य के निर्देशन में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष वंदना मांडरेकर के सानिध्य में श्रीमती ऊषा भार्गव को शिवपुरी जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
श्रीमती ऊषा भार्गव ने अपनी नियुक्ति पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेशाध्यक्ष मांडवी चौहान को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मैं उस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी और साथ ही कांग्रेस की रीतिनीति एवं संगठन की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी। ऊषा भार्गव के जिलाध्यक्ष बनने पर महिला कांग्रेस सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बधाई दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।