व्यापारियों के घर में घुसे चोर, संघर्ष, बिना चोरी के भागे चोर | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बिगत रात्रि चोरों ने एबी रोड दालमिल के पास रहने वाले दो व्यापारियों के घरों में चोरी का प्रयास किया। लेकिन एक व्यापारी के परिजनों की सक्रियता के कारण चोरी करने में असफल हेा गए। मकान मालिक और चोरों के बीच संघर्ष हुआ तो चोर वहां से दुमदबाकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात चोरों के खलाफ भादवि की धारा 457, 511 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात तीन चोर चोरी के इरादे से एबी रोड़ पर रहने वाले राधेश्याम गोयल के मकान में घुस गए। जहां उन्होंने ताला तोडक़र एक कमरे में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त कर दिया। लेकिन चोरों को वहां कुछ नहीं मिला। इसके  बाद चोर पास में रहने वाले प्रहलाद गोयल के मकान में पहुंचे जहां प्रहलाद के बेटे मोहित से उनका सामना हो गया और मोहित ने शोर मचा दिया। जिसकी आवाज सुनकर प्रहलाद यादव और आशीष गोयल वहां आ गए और वह चोरों से भिड़ गए। 

जहां चोरों ने प्रहलाद, मोहित और अंकित पर डंडों से हमला बोल दिया। इसके बावजूद भी तीनों ने चोरों का डटकर सामना किया और उनकी हिम्मत के आगे चोर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और वहां से खेतों के रास्ते भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों की तलाश शुरू कर दी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!