शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के बांकडे हनुमान मंदिर के आगे मछली फार्म के पास एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली। इस मामले की सूचना पर देहात थाना पुलिस सहित एसडीओपी सुरेश चंद्र दोहरे मौके पर पहुंचे और इस लाश की शिनाक्त में जुटे। जहां लाश की शिनाक्त के बाद पुलिस ने उक्त म्रतक के परिजनों को बुलबाया है। खबर लिखे जाने तक लाश पेड से टंगी हुई है।
जानकारी के अनुसार रामकिशन धाकड पुत्र राजाराम धाकड उम्र 40 साल निवासी खैराई थाना कोलारस अपने बच्चों के साथ शिवपुरी में रहता था। आज सुबह रामकिशन बच्चों से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। तभी सूचना मिली कि उक्त युवक की लाश मछली फार्म के पास रस्सी से पेड से लटकी हुई है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।