कलेक्ट्रेट गेट के सामने भाजपा ने किया सामूहिक वन्दे मातरम गान | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी जिले एवं नगर के कार्यकर्त्ताओ ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर के गेट के सामने बड़ी संख्या में पहुँचकर सामूहिक वंदे मातरम गान का गायन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने इस इस अवसर  पर कहा वन्दे मातरम गान हमारे राष्ट्र की आराधना का गान है।

वर्षो से माह के प्रथम दिवस पर इसके गायन की परंपरा मप्र में रही है किंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इस परंपरा को बंद किया और जब चारो ओर से विरोध होने लगा तो अपना बचाव करते हुए उसे पुन: चालू रखने का फैसला लिया। श्री रघुवंशी ने कहा कांग्रेस ने वन्दे मातरम गान पर रोक लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि कांग्रेस को देश और राष्ट्रवाद से लगाव नही है यदि सरकार को कोई सकारात्मक बदलाव करना होता तो पहले घोषणा करना थी फिर बदलाव करना था । 

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश सरकार के इस रोक पर विरोध दर्ज कराते हुए निर्णय लिया कि आज पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में वन्दे मातरम गान किया जाएगा इसी तारतम्य में आज जिला मुख्यालय पर सामूहिक गान किया गया । 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी पूर्व विधायक प्रहलाद भारती भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल तेजमल सांखला राम गोपाल चौधरी मंजुला जैन हेमंत ओझा महामंत्री ओमी गुरु राज कुमार खटीक ओमी जैन अनुराग अस्थाना सरोज धाकड़  दिलीप मुद्गल डॉक्टर तुला राम यादव राधेश्याम बंसल नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे हरिओम काका अमित भार्गव जुगनू मित्तल मुकेश चौहान, राजकुमार शर्मा, डॉ विजय खन्ना राजीव जैन मनोज शर्मा  केशव कलाबत जयदीप कुशवाह आकाश राठौर रत्नेश जैन श्याम लाल शाक्य तरुण अग्रवाल रवि वशिष्ठ अरुण पंडित संजय राठौर अजीत ठाकुर सोमा नामदेव डॉक्टर राजेश कुशवाह गौतम के साथ बड़ी संख्या में नगर एवं जिले के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!