शिवपुरी। युवा दिवस पर स्व.विमला देवी गौतम मैमोरियल चैरीटैवल सोसायटी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस क्रम में आज युवा दिवस पर सोसायटी के सभी सदस्य एवं सोसायटी द्वारा संचालित किड्स गार्डन स्कूल के छात्रों द्वारा शिवपुरी शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर प्लेटफार्म और सम्पूर्ण परिसर को साफ किया ।
इस अवसर पर सोसायटी की सचिव श्रीमती रूपाली गौतम ने कहा कि सफाई का हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है । साफ माहौल में मस्तिष्क में सकारात्मक विचार आते हैं तथा समाज तन और मन दौनौं से स्वस्थ रहता है।
इस अभियान में सोसायटी के अध्यक्ष नरेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष धीरज शर्मा, श्रीमती सुधा गुप्ता , किड्स गार्डन स्कूल के प्राचार्य शिवकुमार गौतम , समाज सेवी विकेश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, अंकित सक्सैना, सचेन्दर् पाठक आदि उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।