भोपाल। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री प्रमोद अग्रवाल और आयुक्त श्री गुलशन बामरा ने वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव श्री अग्रवाल ने सीएम हेल्पलाइन, पेयजल आपूर्ति और अन्य कार्यों में लापरवाही पर एक मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निलंबित करने और 13 मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये हैं।
इस लिस्ट में शिवपुरी जिले की पिछोर नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर मिश्रा का नाम भी शामिल है। श्री मिश्रा ने 100 से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग कर रखीं थीं। उनकी 1 वेतनवृद्धि रोक दी गई है। यदि यह संख्या कम नहीं हुई तो उन्हे पद से हटा दिया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।