रंगदारी दिखाकर बस के क्लीनर से छिना लिए 7 हजार, क्रॉस मामला दर्ज | Pichhore, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा ताल मनपुरा से आ रही है। जहां दो आरोपीयों ने बस के ड्रायवर और क्लीनर को रंगदारी दिखाकर युवक से 7 हजार रूपए ले लिए। इस मामले की शिकायत बस के स्टाफ ने पुलिस थाना भौंती में शिकायती आवेदन के माध्यम से की। जहां पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनोें पक्षों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार बीते 22 दिसंबर बस का क्लीनर वीरेन्द्र उर्फ कांटे पुत्र मेहरवान रजक उम्र 35 साल निवासी भौती अपनी बस पर क्लीनरी कर रहा था। जैसे ही बस मनपुरा पहुंची आरोपी राजकुमार जाटव और कमलेश जाटव निवासी मनपुरा ने बस को रोककर क्लीनर को रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए रूपयों की मांग की। जब युवक ने रूपए देने में आनाकानी की तो आरोपीयों ने इस क्लीनर पर बस की स्लिक के रखे 7 हजार रूपए छिना लिए। 

इस मामले की शिकायत पीडित क्लीनर ने पुलिस थाना भौंती में आवेदन के माध्यम से की। जहां पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही। जिसपर कार्यवाही करते हुए कल पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 327,294,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस ने फरियादी राजकुमार जाटव पुत्र कमलेश जाटव् उम्र 24 साल निवासी मनपुरा की शिकायत पर आरोपी बस क्लीनर कांटे उर्फ वीरेन्द्र के खिलाफ धारा 323,294, ताहि.,3(2)5क,3(1)द,ध एस.सी.एस.टी.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!