जिला चिकित्सालय में महिलाओं पर बच्चे ​चुराने का आरोप,VIDEO प्रबंधन ने बताया निराधार | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय शिवपुरी से आ रही है। जहां आज जच्चा वार्ड में रात्रि में महिलाओं ने दो औरतों पर बच्चा चुराने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिलाओं ने चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सांबलिया निशान लगाया है। इस मामले की सूचना प्रसूताओं ने अस्पताल प्रबंधन से भी की है। परंतु अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप को नकार दिया है। 

जानकारी के अनुसार आज रात्रि में दो महिलाए जच्चा वार्ड में पहुंची और बच्चा लेकर खिलाने की जिद करने लगी। जिसपर महिलाओं ने बच्चा देने से इंकार कर दिया तो महिलाएं जबरन बच्चा उठाने की जिद करने लगी। जिसपर महिलाओं ने बच्चा देने से इंकार कर दिया तो वह जबरन बच्चे को ले जाने लगी। प्रसूता ने पलंग से उठकर अपने बच्चे को रोका। 

इनका कहना है
दो महिलाएं पीले कपडे पहनकर आई और बच्चा खिलाने की जिद करने लगी। जब उन्हें बच्चा देने से इंकार किया तो वह जबरन बच्चे को ले जाने लगी। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भाग गई। 
प्रसूता,जिला चिकित्सालय शिवपुरी 

हां यह मामला मेरे संज्ञान में रात्रि में ही आया था। मैने तत्काल रात्रि में ही सीसीटीव्ही फुटैज चैक कराया तो उसमें सामने आया कि दो शराबी युवक गार्डो से जबरन महिला वार्ड में जाने की जिद कर रहे थे। जिसपर उन्हें जाने से रौका तो उन्होंने हंगामा खडा कर दिया। बच्चा चुराने का जो आरोप है वह निराधार है। 
डॉक्टर साकेत सक्सेना,उप प्रबंधक जिला चिकित्सालय शिवपुरी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!