शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे से आ रही है। जहां बीते रोज एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय एकजुट थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग पर अड गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बाहिद मंसूरी पुत्र गफूर खान निवासी जगतपुर कोलारस ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी भरत राज निवासी मोहरा ने सोशल साईट फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 153ए, 295 ए ताहि , 66 सूचना प्रो0 अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कोे गिरफ्तार कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।