शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा थाना भौती के अपराध क्रमांक 305/2018 धारा 302 ,307,147,148,149 भादवि में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मेहरबान पुत्र राजा राव चौहान, चाली राजा पुत्र कृपाल सिंह चैहान एवं बीपी राजा पुत्र कृपाल सिंह चैहान निवासीगण ग्राम द्वारिका थाना पिछोर जिला शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
इसी क्रम में थाना बदरवास से माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के सीआरए क्रमांक 441/2009 में फरार चल रहे आरोपी लाखन सिंह यादव पुत्र परमाल सिंह यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम बूढ़ाडूंगर थाना बदरवास जिला शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु 5000 का इनाम घोषित किया है
जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपियों को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको 5000-5000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।