ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय महासचिव, यूपी पश्चिम के प्रभारी | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के समकक्ष स्थान दिया है। सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तरप्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि इसी आदेश में प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश पूर्व का प्रभारी बनाया गया है। 


ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ा

इस फैसले के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ गया है। अब वो पद के अनुसार मध्यप्रदेश से जाने वाले सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया का जादू देखा था। माना जा रहा है कि इस फैसले के साथ ही राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश में अपना मजबूत मोर्चा खोल दिया है। 

RAHUL GANDHI का टारगेट उत्तरप्रदेश

भाजपा भले ही कितना भी मजाक उड़ाती रहे परंतु राहुल गांधी अब राजनीतिक रणनीतियों में महारत दिखाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाकर उत्तरप्रदेश का प्रभार दिया जाना, स्पष्ट करता है कि राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश में अपना मजबूत मोर्चा खोल दिया है। वो चुनाव बाद गठबंधन के लिए यूपी में सपा/बसपा को स्वतंत्रता देने के मूड में नहीं हैं, बल्कि यूपी में इस बार सबसे कड़ा मुकाबला होगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!