शिवुपरी। खबर सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है कि कोतवाली क्षेत्र पुलिस ने 2 युवको को स्मैक तस्करी के जुर्म में पकडा हैं। दोनो के कब्जे से 90 हजार रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है। एक को मारुति शोरूम के पीछे और दूसरे को रातौर रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक मारुति शोरूम के पीछे बायपास रोड शिवपुरी से पुलिस ने कल्लू पुत्र खैरू बाथम निवासी सतनवाड़ा को पकड़ा है। युवक के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी जा रही है।
वहीं रातौर रेलवे क्रासिंग के पास सुरेंद्र पुत्र हरभजन रावत से निवासी करैरा को पकड़कर तलाशी ली। युवक के कब्जे से 6 ग्राम स्मैक मिली है। जिसकी बाजार में 30 हजार रुपए कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्मैक के संबंध में पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।