कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के खिरिया घुटाई गांव से लापता युवक की जंगल में लाश मिली है। परिजनों ने कोलारस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक चार दिनों से लापता चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक पप्पू 48 पुत्र सि रिया आदिवासी 13 जनवरी से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को पप्पू आदिवासी की लाश गांव के नजदीक जंगल से बरामद हुई है। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।