खेत में काम कर रही 16 वर्षीय किशोरी से छेडछाड, विरोध किया तो पीट दिया | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा के ग्राम खड़ीचा में बीते रोज एक 16 वर्षीय बालिका के साथ तीन आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी और जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इस मामले मेें तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 354, 294, 506, 34 सहित 7/8 पोस्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका गांव के पास स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। जहां गांव के रहने वाले तीन युवक रविंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, धर्मेंद्र रावत वहां पहुंचे और उन्होंने बालिका को खेत पर अकेला देखा तो आरोपी बहक गए और उन्होंने बालिका के साथ अशलील छेडख़ानी कर दी। 

जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीडि़ता के साथ मारपीट कर दी और उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!