पूर्व सरपंच रामसिंह यादव लापता, अगर मिले तो यहां करें संपर्क | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड 24 के भाजपा पार्षद बल्लू यादव के ससुर राम सिंह यादव पूर्व सरपंच हाल निवास पुरानी शिवपुरी पिछले मंगलवार से गायब हैं। परिजनों ने बताया है कि वह पहले काली माता मंदिर पर दर्शन के लिए गए थे उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने रामसिंह यादव के गायब होने की सूचना देहात थाना पुलिस में दे दी है और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। 

परिजनों ने बताया है कि राम सिंह यादव की उम्र 70 वर्ष है। राम सिंह यादव पूर्व सरपंच, हाल निवास यादव मोहल्ला वार्ड नम्बर 19, स्थाई निवास डांग पडोरा थाना तेंदुआ शिवपुरी है। वह मंगलवार के दिन दोपहर से लापता हैं। लापता राम सिंह यादव नगर पालिका के बलवीर सिंह यादव पार्षद वार्ड नम्बर 24 के ससुर साहब हैं। 

वह मंगलवार को बांकडे मंदिर से दर्शन करके कालीमाता मंदिर पुरानी शिवपुरी तक आ गए थे, उसके बाद से घर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों ने बताया है कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई है इसके अलावा जिस किसी सज्जन को राम सिंह यादव की जानकारी हो तो वह मदद एवं सहयोग करें। इसके लिए थाना देहात शिवपुरी, मोबाइल नम्बर 9981296667 और 7869133873 पर सूचना दी जा सकती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!