पटवारी संघ के ग्रुप में कर्मचारी ने डाली हनुमान जी और अंबेडकर की आपत्तिजनक पोस्ट, बबाल | Shivpuri news

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर शहर के 26 नंबर कोठी में पटवारी प्रशिक्षक केन्द्र से आ रही है। जहां प्रशिक्षु पटवारीयों को ट्रेनिंग दे रहे एक कर्मचारी ने पटवारीयों के ग्रुप में एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट डालने के बाद यहां बबाल मच गया। अधिकारी और पटवारीयों ने इस बात पर आपत्ति जताई। उसके बाद इस युवक ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकारतें हुए मांफी मांगने की बात कही है। उसने यह भी कहा है कि यह पोस्ट उससे लगती से पोस्ट हो गई। 

जानकारी के अनुसार शहर के पटवारीयों का एक बाटसएप ग्रुप शिवपुरी प्रशिक्षु पटवारी नामक ग्रुप में एक फोटो वायरल हुआ है। जिसमें हनुमान जी और अंबेडकर जी का अपत्तिजनक फोटों बायरल हुआ है। यह फोटो ग्रुप के सदस्य कष्ण कुमार शिरोमणि के मोबाईल नंबर 9713269069 से बायरल हुआ है।

जब इस मामले को लेकर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने कष्ण कुमार शिरोमणि से बात की तो उन्होंने उक्त घटना गलती से होने की बात कही। इसके साथ ही शिरोमणि ने अपनी गलती मानते हुए अधिकारीयों के समक्ष माफी मांगने की बात कही। हांलाकि इस मामले में पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव ने शहर से बाहर होने की बात कही है। 

इनका कहना है
यह पोस्ट मुझसे गलती से पोस्ट हो गई है। मेने इसें लेकर सार्वजनिक तौर लगभग सभी छात्रों के सामने पर माफी भी मांग ली है। आगे से ऐसा नहीं होगा। 
कष्णकुमार शिरोमणि,बाबू स्थापना, 26 नंबर कोठी ट्रेनिंग सेंटर शिवपुरी।

आपके द्धारा उक्त मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है। में अभी बाहर हूं। हांलाकि में प्रशिक्षु पटवारी ग्रुप में नहीं जुडा हूं। लेकिन अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डाली है तो वह गलत है। में इस मामले को दिखबा लेता हूं। लौटकर मामला दर्ज कराया जाएगा। 
गोविंद श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष पटवारी संघ शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!