जमीनी विवाद के चलते युवक को पीटा | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सरखंडी में दो आदिवासी युवकों के बीच चला आ रहा जमीनी विवाद हिंसक हो गया। जिसमें आरोपी ने फरियादी की जमकर मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 324, 294, 506 के  तहत कायमी कर ली है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सरखंडी निवाासी हंसराज आदिवासी पुत्र तनशी आदिवासी और आरोपी अजमेर आदिवासी के बीच पिछले लम्बे समय से गांव मेें स्थित जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। 

बीते गुरूवार की रात्रि दोनों के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपी अजमेर सिंह ने फरियादी हंसराज आदिवासी के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी। जिससे हंसराज  घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी पीडि़त को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!