शिवपुरी। अब एसबीआई बैंक मिनिटो में आप को 2 लाख रूपए का पर्सनल लोन दे रहा है। इसके लिए आपको बैंक के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही। आप घर बैठे ही इस लोन को प्राप्त कर सकते है। सिर्फ अपने मोबाईल में एसबीआई का एक एप डाउन लोड करना होगा।
बताया जा रहा हैं कि शहर की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए योनो एप के जरिए लोन देने की सुविधा शुरू की है। अपने मोबाईल के प्ले स्टोर पर जाकर एसबीआई का योनो एप लोड करना होगा। एप लोड करने के बाद लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसमें आपसे पूछा जाएगा कि कितने का लोन चाहिए और कितने महीने में पेमेंट लौटाओगे। इसके बाद ग्राहकों को लोन और किश्त का समय बताना होगा। यह समय बताने के बाद उस हिसाब से किश्त बन जाएगी। कुछ मिनटों में आपके अकाउंट में राशि पहुंच जाएगी। अभी पर्सनल लोन देने की सुविधा शुरू की है।
आगामी दिनों में बैंक होम लोन, व्हीकल लोन, गोल्ड लोन सहित अन्य लोन देने की सुविधा शुरू करने वाली है। एसबीआई का कोई ग्राहक गूगल प्ले स्टोर पर योनो एप टाइप कर इस एप को लोड कर सकता है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।