सब्जी लेने घर से निकली किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज I Shivpuri News

Updesh Awasthee
0

बैराड़। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र से आ रही है कि बैराड नगर में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से सब्जी लेने निकली फिर लौट कर नही आई। जब किशोरी घर पर वापस नही आई तो उसका तलाशा किया गया अत: में किशोरी की मां ने पुलिस की शरण ली। किशोरी की मां की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हैं। 


जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 14 कालामढ़ से 17 साल की किशोरी 17 दिसंबर सोमवार को घर से लापता हो गई। परिजन किशोरी को अपने स्तर पर तलाश करते रहे, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चलने पर रविवार को गायब किशोरी की मां ने बेटी के गायब होने की सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी। 

फरियादी ने बताया कि वह अपने घर पर थी, तभी लड़की पड़ोस की कुछ लड़कियों के साथ बाजार से सब्जी लेने कहकर गई थी जो शाम तक वापस नहीं आई। जब वह घर नहीं आई तो आसपास व अपनी रिश्तेदारी में तालाश किया, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने किशोरी की मां की रिपोर्ट पर से बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Virus-free. www.avg.com

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!