भोपाल। इंदौर पुलिस ने शिवपुरी जिले की करैरा तहसील से अनीत उपाध्याय उर्फ अनीत शर्मा को गिरफ्तार किया है। वो अपने ही दामाद को फेसबुक पर बदनाम कर रही थी। इस साजिश में उसकी बेटी अंजलि उर्फ लवली शर्मा भी शामिल थी। साइबर पुलिस ने अनीता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अंजलि फरार हो गई है।
साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार 29 जुलाई 2017 को एक महिला ने शिकायती आवेदन दिया था। महिला का कहना था कि फेसबुक पर उसके दोस्त के साथ लिए गए फोटो को शेयर कर बदनाम किया जा रहा है। फोटो के वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर भी डाल दिया। रिश्तेदारों व दोस्तों को दोस्तों के ग्रूप में शामिल कर फोटो वायरल किए जा रहे हैं। उसे और उसके पिता को भी मैसेज कर धमकाया जा रहा है। जांच के बाद पुलिस शिवपुरी जिले के करैरा गांव पहुंची। यहां महिला मित्र के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाली 40 वर्षीय अनीता पति तुलसीराम उपाध्याय (शर्मा) को पकड़ा। अनीता ने कबूला कि उसने बेटी अंजलि उर्फ लवली शर्मा के साथ मिलकर यह सब किया।
महिला पर बनाया पति के खिलाफ केस दर्ज करने का दबाव
लवली ने पहले पीड़िता के पास फोटो भेजकर उस पर पति के खिलाफ केस दर्ज करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के इंकार करने पर लवली ने पति के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। फिर पति और महिला के दोस्तों को जोड़कर उन्हें फोटो शेयर कर दिए। पुलिस के मुताबिक अनीता सिलाई करती है, जबकि लवली बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।