पुलिस उप-महानिरिक्षक ग्वालियर जोन ने किया वार्षिक निरिक्षण, लगाया पुलिस दरबार |

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ग्वालियर जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक के द्धवारा शिवपुरी जिले में परेड का निरिक्षण किया गया, इसके अलावा उप महानिरीक्षक महोदय द्धवारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय/पुलिस लाईन कार्यालय/क्वार्टर गार्ड/शस्त्रागार/परिवहन शाखा आदि का वार्षिक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखो के उच्चकोटि के रख-रखाव हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर की प्रशंसा की गयी। वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं रक्षित निरीक्षक शिवपुरी की उपस्थिति में किया गया।

निरीक्षण के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक मनोहर वर्मा द्वारा पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण हेतु दरबार लगाया गया जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा उनकी समस्यओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। 

पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक,अति. पुलिस अधीक्षक, उप-पुलिस अधीक्षक एवं शहर के तीनों थाना प्रभारियों समेत पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शहर के तीनों थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अच्छे आचरण रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ताकि पुलिस की एक अच्छी छवि जनता के सामने बनेे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!