बेकाबू ट्रक ने BIKE को पीछे से उडाया, 4 घायल । karera, Shivpuri News

0
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के आमोला पुल क्रमांक 1 के पास बुधवार रात 8 बजे दो बाइकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
जानकारी के अनुसार राघवेंद्र परिहार निवासी खड़ीचा अपने तीन अन्य साथियों के साथ क्षेत्र से अपने गांव जा रहे थे। 

तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने दोनों बाइक सवार चार युवकों में टक्कर मार दी। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हो अस्पताल में भर्ती कराकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

नाव पलटी, मछली पकड़ने गया युवा लापता, साथी तालाब से बाहर आया 
करैरा के नारई गांव में बने तालाब में नाव पलट जाने से मछली पकड़ने गए दो दोस्तों में से एक लापता हो गया जबकि दूसरा तालाब से तैरकर बाहर आ गया। देर शाम तक पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी थी। जानकारी के अनुसार नारई गांव में बने तालाब में दोपहर के समय मछली पकड़ने गांव के दो युवक किशन पुत्र मनीराम जाटव 18 साल और उसका दोस्त सुनील जाटव 17 साल निवासी नारई करैरा गए थे। 

पर अचानक नाव पलट जाने से किशन जाटव डूब गया और उसका पता नहीं चला जबकि सुनील जाटव जैसे तैसे तैरकर बाहर आ गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस देर शाम तक तफ्तीश में जुटी थी। पर युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!