आचार संहिता हटने के बाद बदले गए 6 थानेदार, सिटी कोतवाली बादाम के हाथ | Shivpuri News

0
शिवपुरी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में छह थाने प्रभावित हुए हैं। प्रोवीजनल अवधि पर आए आठ सब इंस्पेक्टरों को भी थानों में पोस्टिंग की है। अब सिटी कोतवाली की कमान बादाम सिंह, राकेश करैरा और अजय को पिछोर थाने भेजा है। जबकि हाल ही में खनियाधाना भेजे गए प्रजापति को मायापुर थाने का दायित्व सौंप दिया है। 

जानकारी के मुताबिक एसपी राजेश कुमार हिंगणकर ने बताया कि सिटी कोतवाली में पदस्थ टीआई राकेश शर्मा का करैरा थाने तबादला किया है। सिटी कोतवाली शिवपुरी टीआई नरवर में पदस्थ बादाम सिंह यादव को बनाया है। वहीं करैरा में पदस्थ टीआई अजय भार्गव को पिछोर थाने का दायित्व सौंपा है। 

पिछोर में पदस्थ प्रोवीजनल डीएसपी रोहित लखेरा को खनियाधाना थाने का प्रभारी बनाया गया है। जबकि हाल ही में खनियाधाना भेजे गए टीआई एचएल प्रजापति को मायापुर थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा प्रोवीजनल सब इंस्पेक्टरों की भी पुलिस थानों में ड्यूटी लगा दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!