शासकीय छात्रावास से गायब छात्र वापस लौटा, इलाहाबाद गया था घूमने | Shivpuri News

0
शिवपुरी। फिजीकल क्षेत्र में स्थित शासकीय अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास से एक छात्र बीते रोज छात्रावास से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया जिसकी तलाश छात्रावास प्रबंधन के द्वारा करने की बात कही जा रही हैं,लेकिन परिजनो ने इसकी जानकारी लगी तक जाकर मामला पुलिस की पास पहुंचा था,बताया जा रहा है कि उक्त गायब छात्र वापस आ गया है वह ईलाहाबाद घूमने गया था। 

जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार की शाम पांच बजे टीव्ही टॉवर के पीछे संचालित शासकीय अनुसूचित जाति बालक उत्कृष्ट छात्रावास से 13 वर्षीय बालक अजब सिंह पुत्र छत्रप्रताप जाटव छात्रावास से अचानक कहीं गायब हो गया। देर रात तक जब वह छात्रावास में नहीं देखा गया तो बालक के गायब होने की जानकारी छात्रावास अधीक्षक रामचरण लाल दिवाकर को दी गई।

छात्रावास रामचरण दिवाकर और परिजनो ने गायब छात्र की गायब होने की सूचना पुलिस को दी,पुलिस ने इस सूचना पर मामला दर्ज करते हुए बालक की खोजबीन शुरू कर दी। अब बताया जा रहा है कि सोमवार को छात्रावास से गायब छात्र अजब सिंह स्वयं लौटकर आ गया है, पूछताछ में उसने बताया कि इलाहाबाद घूमने गया था । 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!