शिवपुरी। पिछोर क्षेत्र के हसर्रा गांव के पास चंदेरी रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की इलाज से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिालफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जुझार सिंह 50 पुत्र मुन्ना जाटव निवासी हसर्रा अपने भाई के घर आया था। वापस लौटते समय चंदेरी रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी05एपी1049 ने दोपहर करीब 1.30बजे बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जुझार सिंह को इलाज के लिए खनियांधाना लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।