शिवपुरी । करैरा थाना क्षेत्र के सुरानी स्थिति मंगला माता मंदिर के पास सफारी कार में सवार दो युवकों पर चार अज्ञात बाइक सवारों ने कट्टे से फायर झोंक दिए। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मनोज पुत्र लाखनसिंह रावत अपने दोस्त राजेन्द्र रावत निवासी दबरा के साथ सफारी गाड़ी क्रमांक एमपी07सीसी3699 से खड़ीचा गांव गए थे। यहां से रविवार की रात करीब 10.30 बजे लौट रहे थे। तभी सुरानी स्थित मंगला माता मंदिर के पास सड़क किनारे दो युवक बिना नंबर की पल्सर गाड़ी के साथ खड़े थे।
उन्होंने कट्टे से फायर झोंक दिए। किसी तरह रफ्तार के साथ गाड़ी आगे भगाई तो 50 मीटर की दूरी पर दो और युवक बाइक के साथ खड़े थे। इन्होंने भी कट्टे से फायर झोंके। संयोग से किसी को लगी नहीं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।