कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, मांगा समर्थन | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया और जनता को कांग्रेस की नीतियां बताकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधों को मजबूती दिलाते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा को ग्राम-ग्राम में लोगों ने स्वागत किया और तिलक-रोरी लगाकर उन्हें अपना समर्थन प्रदान किया। 

शिवपुरी विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने घर-घर ग्राम-ग्राम पहुंचकर जनसंपर्क किया जिसमें ग्राम बपावली, जेगुंवा, खड़ेरा, चरखऊ, गढ़ोईया, देवरीखुर्द, महुआखेड़ा, माचमौर, पाली, कुम्हरौआ,मानिकपुर, खैरोना, केनवरा, मऊकुड़च्छा, पुरानपुरा, कोटा आदि क्षेत्रों में पहुंचे। यहां दूर-दराज के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत कर उन्हें अपना समर्थन दिया। 

इस दौरान सिद्धार्थ लढ़ा ने ग्रामीणजनों को संबेाधित करते हुए कहा कि अब बदलाव का समय है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है इसलिए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सांसद सिंधिया को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी 28 नवम्बर को कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। 

इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी कई समस्याओं कों कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा को बताया जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को ना केवल समझा जाएगा वरन उन समस्याओं का उचित समाधान करने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के साथ उनके सैकड़ों समर्थक व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे जो सभी ग्रामों में ग्रामीणों से जनसमर्थन हासिल कर रहे थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!