विवेकानंद कॉलोनी में कोंचिंग से लौट रहे छात्र को रंगदारी दिखाकर मारपीट | Shivpuri News

0
शिवपुरी ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित डीजे कोठी के सामने दो युवकों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। दोनों आरोपी उससे शराब के लिए रूपयों की मांग कर रहे थे और जब पीडि़त ने उन्हें रूपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ घटना कारित कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 327, 341, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अरूण पुत्र हीरालाल शर्मा निवासी प्रियदर्शिनी कॉलोनी कल सुबह 11 बजे अपनी बहिन को कोचिंग छोड़कर वापस घर लौट रहा था तभी डीजे कोठी के सामने आरोपी तरूण धाकड़ और दीपक धाकड़ निवासी पुराना टोल टैक्स पुराना वायपास ने उसे रोक लिया और उससे रूपयों की मांग करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए पीट दिया। 

घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। किसी तरह उसने अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवारजन मौके पर पहुंचे और पीडि़त को लेकर कोतवाली आ गए। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!