शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना रोड पर बेरबावड़ी के पास रामहेत पुत्र बालूराम छीपा उम्र 55 वर्ष निवासी पोहरी गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रामहेत छीपा में टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
घटना कर भागने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर के बाहर और टोल-टैक्स बैरियर के कैमरे खंगाले जाएंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।