कांग्रेस: कोलारस का टिकट अटक गया, शिवपुरी अटका दिया गया | kolaras Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
भोपाल। कांग्रेस की आधिकारिक लिस्ट में शिवपुरी जिले की 5 में से 3 विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पोहरी सुरेश राठखेड़ा, पिछोर केपी सिंह और करैरा जसवंत जाटव। कोलारस से तय माना जा रहा महेंद्र सिंह यादव का टिकट अटक गया है। दरअसल, महेंद्र यादव की स्थिति क्षेत्र में काफी कमजोर है। महेंद्र को टिकट देने का तात्पर्य है कोलारस की सीट भाजपा को गिफ्ट कर देना। हालात यह हैं कि यादव समाज तक ने महेंद्र यादव को अस्वीकार कर दिया। यहां से यादव समाज के सबसे वरिष्ठ नेता बैजनाथ सिंह यादव का नाम रेस में सबसे आगे आ गया है। इसके चलते भाजपा खेमे में भी चिंता है। भाजपा का टिकट केवल कांग्रेस के लिए ही रोका गया था। यदि कांग्रेस महेंद्र यादव को टिकट देती तो वीरेन्द्र रघुवंशी तय थे। अब बैजनाथ सिंह यादव का नाम आने के बाद भाजपा को पुनर्विचार करना होगा। बताते चलें कि देवेन्द्र जैन का नाम रेस से बाहर हो जाने की चर्चाएं भी हैं। 

इधर शिवपुरी का नाम रोक लिया गया है। यहां परिवारप्रेम काम करने वाला है। बुआजी का काफी विरोध है अत: कांग्रेस से यहां एक ऐसे व्यक्ति को उतारा जा रहा है जो सिर्फ औपचारिक लड़ाई लड़ेगा। नाम तय है लेकिन सुर्खियां ना बन जाए इसलिए अंतिम लिस्ट में लाया जाएगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!