शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाने से आ रही है कि झांसी फोरलाईन पर स्थिल सलैया गांव में राजस्थानी ढाबे के पास कोटा से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई,जिसमें 12 स्टूडेंट के घायल होने और 1 स्टूडेंट की मौत घटना स्थल पर होेने की खबर आ रही हैं।
जानकारी अनुसार जिले के अमोला थाना क्षेत्र में आने वाले सलैया गांव के पास स्थित राजस्थानी ढाबे के समीप आज सुबह कोटा से झांसी जा रही है बस क्रंमाक RJ 20 PB 3377 अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि इस बस में अधिकांश स्टूडेंट सवार थे वे कोटा से अपने घर दीवाली की छुटटी मनाने घर जा रहे थे।
इस घटना में लगभग 1 दर्जन स्टूडेंटो के घायल होने और प्रिया द्धवेदी पुत्री सुरेश चंद्र द्धवेदी की घटना स्थल पर ही मौत होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है किे घटना के तत्काल बाद स्थानीय रहवासियो ने डायल 100 एंव 108 को खबरी की इस सूचना पर अमौला थाना पुलिस ने घायलो को उपचार हैतु स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।