शिवपुरी। खबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने पूरनखेड़ी टोल नाके पर जमकर हंगामा बरपाया एवं कर्मचारियों को पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शिवपुरी में कार्यक्रम है। इसी की तैयारियों के लिए नंदकुमार सिंह चौहान शिवपुरी पहुंचे थे। जब वो वापस लौट रहे थे कि तभी कोलारस विधानसभा क्षेत्र में पूरनखेड़ी टोल नाके पर उन्हे रोक लिया गया। टोल कर्मचारी ने टोल टैक्स की मांग की। बात बढ़ती चली गई और नंदकुमार सिंह चौहान व उनके साथी नेता हमलावर हो गए।
नंदकुमार सिंह चौहान सीधे टोल बूथ के आॅफिस में घुस गए एवं वहां मौजूद अधिकारी की गिरेबां पकड़कर उसे थप्पड़ मारे। बताया जा रहा है इस मारपीट में टोल कर्मचारी शुभम नीखरा एवं अजीत प्रताप सिंह शिकार हुए हैं। दोनों को चोटें भी आईं हैं। नंदकुमार सिंह चौहान गाड़ी नंबर एमपी07 सी 1707 में सवार थे। बताया गया है कि इस टोल टैक्स पर मात्र 80 रुपए शुल्क लगता है जो भाजपा सरकार ने ही तय किया है।
बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान की गुंडागर्दी, टोलकर्मियों को पीटा pic.twitter.com/oGKkY2Ko3N— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) October 5, 2018


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।