शिवपुरी। प्रदेश में होने बाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टीयां अपने अपने प्रत्याशीयों के नाम चयन को लेकर मंथन करने में जुटी हुई है। इसी बीच आज लंबे इंतजार के बाद शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों में से 3 पर बीएसपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट कर दिए है। पहली सूची में करैरा से प्रागीलाल जाटव का नाम फाईनल कर दिया था। अब बस जिले की पिछोर विधानसभा बची है। जिसपर बीएसपी ने अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार आज जारी सूची में शिवपुरी विधानसभा से इरशाद राईन को बीएसपी ने अपना विधानसभा प्रत्याशी बनाया है। पोहरी विधानसभा से भाजपा से बागी हुए कैलाश कुशवाह को टिकिट दिया है। वही कोलारस विधानसभा में हाथी की सबारी करने का मौका आशोक शर्मा को दिया है।
इन तीनों के टिकिट फायनल होने के बाद भाजपा में हडकंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि तीनों ही प्रत्याशी भाजपा के बोट बैंक में सेंध लगाएगें। हांलाकि माना यह भी जा रहा है कि हाथी की सबारी से कांग्रेस भी आहात है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।